भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर की ओर से भींयाङ में चल रहे अभिरुचि केन्द्र का ध्वजारोहण भामाशाह तेजसिंह पुत्र पूरसिंह निवासी भिंयाड़ ने किया।


शिविर संचालक वेदा राम मेघवाल ने बताया कि गत 17 मई से चल रहे अभिरुचि केन्द्र में प्रतिदिन की भाँति आज का ध्वजारोहण तेजसिंह के कर कमलों द्वारा किया गया । ईश वन्दना और स्काउट गाइड ध्वज गीत के बाद बच्चों ने वेलकम सोंग प्रस्तुत किया साथ ही शिविर संचालक वेदाराम मेघवाल द्वारा स्कार्फ पहनाकर भामाशाह तेजसिंह का बहुमान किया गया। तेजसिंह ने बच्चों को अपनी ओर से आमरस पिलाया तथा भोज में हलवा चना और दो-दो केले बाँटकर बच्चों की दुवाएँ बटोरी । उन्होंने अपने उद्‌बोधन में कहा कि बच्चे भगवान का रुप है तथा अलग अलग परिवारों से आए इन बच्चों से हमको भी एकता व शांति की सीख लेनी चाहिए आगे उन्होंने कहा कि ये बच्चे मेहनत करके अपना भविष्य बना रहे हैं ऐसे बच्चों के लिए मुझे सेवा का अवसर मिला है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
इस शिविर में गायन और वादन सीख रहे बच्चों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया । स्थानीय संघ शिव के कोषाध्यक्ष गेमराराम परिहार द्वारा सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि आगे भी इन बच्चों का मार्गदर्शन कर मनोबल बढ़ाते रहें । इस अवसर पर सर्विस रोवर्स व रैंजर्स ने अपनी निःस्वार्थ सेवाएँ दी तथा समस्त भामाशाहों का अनुकरणीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *