अटरू। अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी समन्वय कल्याण समिति अटरू–बारां एवं डॉ. अंबेडकर संघर्ष समिति अटरू के तत्वाधान में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया, जब हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे भव्य आयोजन का रूप दे दिया। कार्यक्रम
समिति की नींव रखने वाले श्रीमान लेखराज जाटव (पूर्व स्टेशन मास्टर) के कर कमलों द्वारा प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल ने बताया
कार्यक्रम में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा सामुदायिक भवन एवं निशुल्क लाइब्रेरी के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की गई साथ ही बताया कि शीघ्र अति शीघ्र इस राशि को स्वीकृत करवा दिया जाएगा। किशनगंज-शाहबाद विधायक ललित मीणा एवं पूर्व विधायक अटरू रामपाल मेघवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सांवतराम बैरवा, डॉ. भरत मीणा, गुरुजंटसिंह खालसा, श्रीमती राजेश शाक्यवाल, टीकम शाक्यवाल, गणपत जी, रामहेत जी एवं प्रभुलाल जी शाक्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में समिति के संरक्षक जसवंत यादव, संस्थापक बंशीलाल यादव, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी समन्वय कल्याण समिति अटरू–बारां के जिलाध्यक्ष डॉ. जै. पी. यादव, डॉ. अंबेडकर संघर्ष समिति अटरू–बारां के जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल, उपाध्यक्ष बिशन लाल मेघवाल, कोषाध्यक्ष प्रहलाद मीणा, महासचिव गिरिराज ऐरवाल, महामंत्री हरिमोहन शाक्यवाल, उपकोषाध्यक्ष कस्तूरचंद मेघवाल सहित प्रेमसिंह यादव, मुकेश वर्मा, एडवोकेट मुकेश यादव, महावीर पंवार, ओमप्रकाश महावर, नरेश कुमार दडा एवं बबलू मेघवाल ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन समिति द्वारा आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। अंत में समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल और यादगार बन पाया।
