जैसलमेर। सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित भानु सेवा संस्थान की उप इकाई दव, जैसलमेर द्वारा “हर घर एक परिंडा” अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल को साकार रूप देने में संस्थान की सह संरक्षिका एवं राउमावि. दव की अध्यापिका मीना खत्री (धर्म पत्नी जीवन लाल खत्री, डीएसपी साइबर सेल सीकर) ने 5100 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।


अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भानु सेवा संस्थान दव और भूतपूर्व विद्यार्थी परिषद दव के संयुक्त तत्वावधान में श्रमदान कर 10 परिंडे लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह पहल पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सुथार, व्याख्याता गोरधन राम, वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप कुमार सहित पठानाराम, छगन लाल, महेंद्र सिंह, दीना राम, दमा राम, लीला राम, लीलू सिंह, मनमोहन मीणा, संजय कुमार, ओमप्रकाश, निंबाराम और समस्त विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
इसके अलावा गिरधारी राम वानर (दव), अरविंद सिंह, छोटूसिंह, मरुधरा भोजनालय जैसलमेर, प्रेम सिंह (दव), नरपत सिंह (राशन डीलर दव), रणजीत सिंह रेवाड़ (सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक, महियावाली, श्रीगंगानगर) और महेंद्र पाल (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, 9 एमएल लठ्ठावाली, श्रीगंगानगर) का भी सहयोग मिला।
कार्यक्रम के अंत में भानु सेवा संस्थान के संरक्षक एवं अध्यापक दमाराम ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *