बाड़मेर। आज मन अत्यंत हर्षित है कि हमारे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरसिंह की ढाणी
के पूर्व छात्र गंगाराम गोदारा का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन होने पर प्रथम बार विद्यालय पधारने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत एंव सम्मान समारोह रखा गया।उनको बहुत बधाई एंव उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ एंव पूरे परिवार को इस गौरवमयी उपलब्धि की हार्दिक शुभकामनाएँ ।


एक माता- पिता का अटूट समर्पण
गंगाराम जी की इस सफलता के पीछे उनके पिता श्री रामाराम जी एंव माता श्रीमती रामू देवी का संघर्ष काबिले तारीफ है। उन्होंने दिन-रात मेहनत करके, पसीना बहाकर अपने पुत्र के सपनों को सींचा। आज जब उनके चेहरे पर वह सुकून भरी मुस्कान देखी, तो एहसास हुआ कि आखिरकार उनका बरसों का संघर्ष सफल हुआ।
भाई का ‘साये’ जैसा साथ
सफलता की इस राह में उनके बड़े भाई रेवंता राम ने एक मजबूत ढाल और छांव की तरह साथ खड़े रहे। भाई का ऐसा साथ हो, तो कोई भी मंजिल पाना असंभव नहीं है।
गंगाराम जी गोदारा को उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर पुनः बहुत-बहुत बधाई! आपने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और हमारे विद्यालय का मान बढ़ाया है। आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।💐🫡

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *