जैसलमेर । “रक्तदान – महादान” की भावना को साकार करते हुए भानु सेवा संस्थान के सक्रिय सदस्य एवं रक्तवीर प्रेम कुमार भाटिया ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है।

जोधपुर निवासी एक गंभीर मरीज के लिए B पॉजिटिव SDP रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। मरीज के परिजन लंबे समय से रक्त की तलाश में भटक रहे थे, लेकिन उन्हें कोई रक्तदाता नहीं मिल पा रहा था। ऐसे संकट की घड़ी में प्रेम कुमार भाटिया आगे आए और पोकरण से जोधपुर स्थित एमडीएम ब्लड बैंक पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान संस्थान के उपाध्यक्ष रवि शंकर गोगली की उपस्थिति में रक्तदान संपन्न हुआ।
प्रेम कुमार भाटिया सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में रामदेवरा में आयोजित नेत्र कुंभ में 33 दिनों तक उत्कृष्ट सेवा देने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा महाशिवरात्रि मेला सच्चे नाथ मंदिर सेवा,जैसलमेर सहित विभिन्न स्थानों पर भी उन्हें समाजसेवा के लिए सम्मान मिल चुका है।
दादा की पुण्यतिथि पर आयोजित 71 यूनिट रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर उन्हें “रक्तवीर स्व. भवानी शंकर सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया, साथ ही 5100 रूपये प्रोत्साहन राशि व अंगवस्त्र भेंट किए गए।
गौरतलब है कि 26 जनवरी के अवसर पर फलोदी में उपखंड स्तर पर भी उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
प्रेम कुमार भाटिया का यह योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है,रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं हैं।
