सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के रातुसर गांव के आशीष कुमार जोशी का राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में हुआ चयन
उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पूरे राजस्थान में 418वीं रैंक हासिल की है।


आशीष कुमार जोशी पुत्र रामस्वरूप जोशी की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। आशीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रातुसर गांव में पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सरदारशहर के एसबीडी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की।
जैसे ही आज उनके चयन की खबर गांव रातुसर पहुंची तो, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।


आशीष कुमार जोशी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है। उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
आशीष के पिता रामस्वरूप ने बेटे की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे बेहद गर्व का पल बताया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने आशीष कुमार जोशी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *