बारा। डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति एवं अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी समन्वय कल्याण समिति अटरू बारां के तत्वाधान में ज्योतिबा फुले जयंती का आयोजन डॉ अंबेडकर सामुदायिक भवन बस स्टैंड अटरू परिसर में किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार मेघवाल ने की मुख्य अतिथि के रूप में जसवंत यादव, बिशनलाल मेघवाल एवं संस्थापक बंसी लाल यादव रहे ।

कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों ने ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए साथ ही ज्योतिबा फुले की जीवनी पर कोषाध्यक्ष प्रहलाद मीणा, छीतर लाल मेघवाल,महामंत्री हरिमोहन शाक्यवाल ,अमरलाल मेघवाल, प्रेमचंद यादव, सचिव गिरिराज एरवाल, रूपचंद एरवाल, मुकेश वर्मा, हरिचरण मेघवाल प्रेम सिंह यादव सुनील यादव ,कस्तूरचंद मेघवाल सहित सभी ने कार्यक्रम में भाग लिया।
