तारानगर। सहायक आचार्य सुनिल कुमार टैगोर महाविद्यालय, तारानगर के एनसीसी अधिकारी सुनिल कुमार को भारतीय सेना के एनसीसी बिंग द्वारा लेफ्टिनेंट रैंक प्राप्त हुई। अफसर प्रशिक्षण अकादमी, काम्पटी, नागपुर, महाराष्ट्र के आर्मी बिंग एनसीसी के पीआरसीएन सीनियर डिवीजन कोर्स क्रमांक 174 जो 05 जनवरी से 04 अप्रैल 2026 तक तीन माह अर्थात 90 दिन के कठौर सैन्य प्रशिक्षण के बाद राजस्थान एनसीसी निदेशालय 2 राज बटालियन एनसीसी, चूरू के सीटीओ सुनिल कुमार को 04 अप्रैल 2026 को अफसर प्रशिक्षण अकादमी, काम्पटी के चुन्नी लाल परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड के अंतिम पग के बाद पिपिंग सेरेमनी में कंधों पर स्टार लगाकर लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की गई। इस समारोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर, अफसर प्रशिक्षण अकादमी के समादेशक मेजर जनरल उपकार चंद्रा, वरिष्ठ आमी और सिविल अधिकारियों एवं अकादमी के सभी प्रशिक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

इस उपलब्धि पर टैगोर महाविद्यालय के निदेशक बलवीर सहारण, GRT हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नवीन सहारण, MD रामनारायण सहारण, प्राचार्य डॉ. प्रीति, सहप्राचार्य होशियारमल, NSS ऑफिसर आरता कुमार, प्रो. गणेश शर्मा, प्रो. रेणु शर्मा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. प्रीतम, प्रो. शाहिद टाक, प्रो. रोहिताश और अरविंद एवं समस्त NCC कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट सुनिल कुमार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कि। अपने अनुभव साझा करते हुए लेफ्टि ने सुनिल कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग और सर्विस कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है।

इस अकादमी में सेना का कठोर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय कैडेट कोर में असोसिएट एनसीसी अधिकारी यानी एएनओ बनाया जाता है। 19 लाख कैडेटों से अधिक की सदस्यता के साथ एनसीसी आज दुनिया के सबसे बड़े और प्रमुख युवा विकास संगठनों में से एक है। यह युवाओं को उनके सर्वांगीण विकास के साथ ही सशस्त्र बातों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है।
