चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर में बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं के तत्वावधान में बलाई सभा-भवन, मोरीजा रोड, चौमूं में आयोजित होने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह का जालसू ग्राम में कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक कजोड़मल बुनकर व सहसंयोजक कालूराम सामरिया, जाहोता ग्राम में पंचायत समिति सदस्य सुनीता वर्मा व मीरा देवी लूणीवाल, देवगुढा ग्राम में समाजसेवी व भामाशाह लालाराम महरडा, गुढा सर्जन ग्राम में पूर्व सरपंच मीरा देवी बुनकर, रामपुरा डाबरी ग्राम में बुद्धिस्ट गोठवाल के नेतृत्व में पोस्टर का विमोचन किया।


समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया एवं कोषाध्यक्ष नानग राम लूणीवाल ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को सभा-भवन पर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई जाएगी। साथ ही सामाजिक एकता और जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस दौरान घीसालाल बबेरवाल, गोपाललाल डोई, शंकरलाल खंडेलवाल, ओमप्रकाश बेसरवाडिया, कालूराम बिकुन्दिया, ओमप्रकाश बिकुंदिया, लालचंद भाटी, नंदलाल मलोदिया, प्रेमदेवी वर्मा, मुन्नी देवी, कमली देवी, मिंटू देवी, गीता देवी, प्रिया सामरिया, नेताराम, हनुमान बरवड़, आशीष, सोहन, मनीष, शिवांश, प्रिंस, तनु, योगेश, कमली देवी, मनीष, भगवती, अशोक, पंकज, गोपाल लाल, कैलाशचंद, सुरेश कुमार, प्रदीप वर्मा, मन्नी देवी, तुलसी देवी, संज्या देवी, यश, गुड्डू, दिव्यांशी, सीमा देवी, विमलादेवी, सोनिया गोठवाल, रोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *