नागौर। ग्राम बूडसू में बहुजन समाज के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती को लेकर 1 अप्रैल 2026 बुधवार को स्थानीय रेगर मोहल्ला गंगा माई मंदिर में बैठक रखी गई। उसमें समाज के गणमान्य लोगों उपस्थित थे ।

मीटिंग गत 1 साल से हो रहे समता सैनिक दल की गतिविधियों की सभी लोगों ने भुरी -भुरी प्रशंसा की एवं बाबूलाल खारदडिया अध्यापक, जोधाराम बडारिया अध्यापक, वरिष्ठ समाज सेवी नंदवीर सुवासिया एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोगाराम गुंगलिया ने इस बार अंबेडकर जयंती को होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी समता सैनिक दल को करने की को कहा जिसका उपस्थित लोगों ने तालिया से स्वागत किया ।समता सैनिक दल के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया ने बताया कि इस बार होने वाला कार्यक्रम अन्य सालों से अलग होगा। दल का उद्देश्य बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की विचारधारा को घर-घर पहुंचना है दल दिखावे में विश्वास नहीं करता विचारधारा फैलाने में विश्वास करता है ।यही कारण रहा है कि सभी लोगों ने दल पर विश्वास करके तन ,मन एवं धन से दल के साथ लगकर अंबेडकर मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही है। विभिन्न प्रकार की समितियां बनाकर उन्हें काम सौंप दिया गया है। जिनकी मॉनिटरिंग समाज के वरिष्ठ सदस्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर आगामी बैठक 6 अप्रैल शाम 8 बजे गंगा माई मंदिर में रखी गई है । 12 अप्रैल रविवार सुबह 10:00 बजे अंबेडकर अभिज्ञान प्रतियोगी परीक्षा होगी ।इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मीटिंग रात में बहुत देर तक चली 13 एवं 14 अप्रैल को होने वाला अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम को लेकर युवा टीम काफी सजक है। आज की बैठक में राजेंद्र, ओमप्रकाश सुवासिया ,आलोक कांसोटिया, भंवरलाल लूना ,भंवरलाल सुवासिया ,श्रवण आसोपिया ,किशन आसोपिया, शंकर लाल मौर्या ,मयंक, शीशपाल गुसाईवाल ,अभिषेक गोसाईवाल ,जितेंद्र ,ओमप्रकाश कंसोटिया, जीतू मेघवाल ,दिनेश गहलोत के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *