चुरू। पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया के लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर विघायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका पार्टी का दुप्पटा एवम् मुह मीठा करवाकर अभिन्नदन किया।


इस अवसर पर विघायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू के सीताराम लुगरिया भाजपा के एक कर्मठ कार्यकर्ता है उनका तीसरी बार प्रदेश में एससी मोर्चा के मंत्री का दायित्व मिलना हम सब कार्यकर्ताओ के लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि भाजपा सर्व समावेशी पार्टी है यहां हर वर्ग के साधारण से साधारण कार्यकर्ता को दायित्व देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया जाता है। उन्होने कहा कि एससी मोर्चा के द्वारा जिस प्रकार प्रदेश में गरीब लोगो के हित के लिए कार्य किये जा रहे है उससे भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होने कांग्रेस पर इस समाज के शोषण का आरोप लगाते हुऐ कहा कि कांग्रेस ने सदा इस समाज को वोट बैक के रूप में इस्तेमाल किया जबकि भाजपा ने सदैव इस समाज के हित के लिए काम किया उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अनुसूचित जाती के लोगो के लिए जो ऐतिहासिक निर्णय लेकर उनको धरातल पर लागू किया है उससे इस समाज के गरीब लोगो के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। आज कई प्रतिभाऐं इस समाज से निकल कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे है।
उन्होने कहा कि आज देश के लिए गर्व का विषय है कि एक पिछड़े समाज की महिला देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान है और उन्होने अपने क्रिया कलाप से हर देश वासी को गौरवान्वित किया है।
अपने अभिन्नदन से अभिभूत एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुऐ कहा कि भाजपा ने ही हमारे समाज को सही नैतृत्व एवम् आगे बढ़ने का मौका दिया है। संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के विचारो पर अगर कोई राजनैतिक दल सच्चे मन से चल रहा है तो वह भाजपा है। उन्होने समाज के सभी लोगो से आग्रह किया कि वे भाजपा की रीति नीति को अपनाये क्योंकि भाजपा में उन्हे मान सम्मान मिलेगा उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुऐ कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में एससी समाज के लिए अनेक शासकीय योजनाऐं प्रारंभ की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को पंच तिर्थ के रूप में विकसीत कर उन्हे सच्चा सम्मान दिया है। उन्होने इस दायित्व के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, एवम् विधायक हरलाल सहारण सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवम् कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुऐ कहा कि मैं अपने दायित्व पर आप सब के सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करूगा।
कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओ ने डीजे के साथ एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया का गाड़ियो के काफिले के साथ जगह जगह स्वागत और अभिन्नदन किया। इस क्रम में गढ़ चौराहा, मोचीवाड़ा, शितला चौक, भांभी बस्ती, में आतिशबाजी एवम् पुष्प वर्षा कर एवम् मुह मीठाकरवा कर जोर द्वार स्वागत अभिन्नदन किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया ने एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री लुगरिया को एक उर्जावान और कुशल संगठनकर्ता बताया।
कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सामुहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर कैलाश शर्मा, कमल सैनी, किशन किरोड़ीवाल, चन्द्रप्रकाश शर्मा, अजय तंवर अशोक तंवर, कपील चंदेल, रचना कोठारी,दयालसिंह निर्बाण, महेंद्र बावलिया रामस्वरूप सातड़ा जंगशेर खान सरपंच पीथीसर संदीप लुगरिया सोनू कुमार सरपंच मुंदी सुमेर सरदारशहर, निरंजन सरदार शहर, हवाई सिंह इंदौरा मंडल अध्यक्ष हमीरवास गोविंद लुगरिया, जगदीश खन्ना, रमेश लुगरिया, दरिया निनाणिया ,ओम प्रकाश, विनोद सरपंच, संतलाल, मुस्ताकखा पिथीसर, विपिन इंदौरा, राकेश इनदलिया, हरीश निनाणिया, राजकुमार सातड़ा, अजीत मेघवाल बालाण, पूर्ण होटला, सुरेश सेन बुटिया, जगदीश पार्षद वीर सिंह धर्मवीर खारिया, सांवरमल सैनी, रविंद्र इंदौरा ,फरियाद खान ,आजाद इंदौरा, सोमनाथ जोड़ी, आनंद रेगर, प्रेम सांसी, सलीम गोरी, सांवरमल सेन बुटिया, ओम प्रकाश मोटाण सहित सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता एवम् एससी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *