लता मेघवाल ने 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित करके राज्य और जिला मेरिट में बनाया स्थान

रानीवाड़ा । ब्लॉक के जोड़वास गांव की दो बेटियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित परिणाम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोड़वास की छात्रा लता मेघवाल पुत्री प्रहलाद राम ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जालोर जिला में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


लता की इस सफलता से विद्यालय और गांव में खुशी की लहर हैं। वहीं, उनकी चचेरी बहन प्रियंका मेघवाल पुत्री सुंदराराम ने भी 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और रानीवाड़ा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया हैं।


विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं का साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। शिक्षकों और ग्रामीणों ने बेटियों की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोनों छात्राओं की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत और लगन से बड़ी ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

रिपोर्ट अरविन्द डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *