हनुमानगढ । राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का बीकानेर संभाग स्तरीय शारीरिक शिक्षा स्नेह मिलन कार्यक्रम जिला हनुमानगढ़ के VM पब्लिक स्कूल, हनुमानगढ़ टाउन में 21 मार्च को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद डेलू, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी थे और अध्यक्षता बालकृष्ण, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, हनुमानगढ़ ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रवण बिश्नोई और श्रीमती भावना चौधरी कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, नवदीप शर्मा, प्रदेश महामंत्री, रामलाल जाखड़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजीत चौधरी, प्रदेश संयुक्त मंत्री, हरप्रीत सिंह और पुरुषोत्तम

मिड्ढा, संगरिया थे।


प्रदेश संरक्षण आत्माराम बेनीवाल और आयोजन सचिव देवेंद्र सिद्धू ने बताया कि संघ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा शिक्षा मंत्री के नाम मांग पत्र जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में जय नारायण न्यौल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जनक सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, हंसराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष , दर्शन सिंह बराड़, कृष्णा स्वामी जिला महिला मंत्री, राजेश झोरड़ पूर्व जिला अध्यक्ष मौजूद रहकर संगठन की ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखी।


जिलाध्यक्ष विक्रम बेनीवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में लगभग 200 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *