बाड़मेर – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवा, बाड़मेर ग्रामीण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन प्रथम सत्र में प्रातःकाल व्यायाम एवं प्रार्थना के बाद “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” एवं ” मृत्यु भोज छोड़ो अभियान “की विशाल रैली का आयोजन किया l

रैली को प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम अधिकारी फत्ता राम पंवार के नेतृत्व में रवाना किया l

सहयोगी के रूप में हरी सिंह व्याख्याता, माधव कुमार भाटिया, पोकरा राम पोटलिया , सुमन चौधरी, सुदेश शर्मा साथ रहें l

रैली में प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को एवं मृत्यु भोज छोड़ो अभियान एवं मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति पाने से संबंधित नारे लगा कर गाँव को गूँजा दिया l रैली में गाँव के बहुत सारे ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया l गाँव के विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली वापस विद्यालय पहुँची l


गोद लिए गए गाँव के तालाब को भी साफ किया l तालाब के अंदर से मिट्टी को बाहर डाला एवं तालाब के अगौर में उगी हुई झाड़ियों को भी काटा l इसमे विद्यालय स्टाफ भी साथ रहा l
ग्रुप नंबर ग्रुप नम्बर 1 अम्बेडकर दाल – रोटी के रूप में स्वादिष्ट भोजन बनाया l सभी स्वयं सेवकों ने भोजन मंत्र के बाद भोजन किया l


दूसरे सत्र में आर एएम जी बी चवा की प्रबंधक रविता चौधरी ने अपनी वार्ता में ऑन लाइन साइबर ठगी के बारे में बताते हुए कहा कि इनके झांसे में कभी भी मत आना l आपके बैंकिंग सेवा के आमजन के लिए फायदे भी बताये l बैंकिंग सेवा मे जाने के गुर भी बताये l


प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने बताया कि हमे हम ज्यादा पैसों से या जेवरात आदि पहनने बड़े नहीं कहलाएंगे l हम चरित्रवान एवं हमारा व्यक्तित्व अच्छा होगा तभी बड़े कहलाएंगे l


कार्यक्रम अधिकारी फत्ता राम पंवार ने बताया कि हमारे समाज में फैली हुई मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियां एवं नशीली प्रवृतिया सामाजिक विकास के लिए बहुत बड़ी बाधा है l इनसे समाज को मुक्त करना होगा l


इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *