जैसलमेर। श्रीमान निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के पत्र क्रमांक शिविरा/माध्य/मा.द./अंग्रेजी माध्यम/प्रवेश/66181/2022-23/02360 एवं राजकाज रेफरेंस संख्या 20938733 दिनांक 09 मार्च 2026 के आदेशानुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), वार्ड नंबर 16, फोर्ट रिंग रोड, जैसलमेर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशा राम तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभिभावक शाला दर्पण पोर्टल अथवा QR कोड के माध्यम से दिनांक 14 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची एवं कक्षावार रिक्त सीटों की सूचना 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। यदि रिक्त सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली के माध्यम से सम्पन्न की जाएगी, जिसकी तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी l चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश कार्य 28 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा तथा विद्यालय में शिक्षण कार्य 01 अप्रैल 2026 से नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। सत्र 2026-27 में कक्षा 1 में 30 सीटें, कक्षा 2 में 22, कक्षा 3 में 24, कक्षा 4 में 19, कक्षा 5 में 23, कक्षा 6 में 25, कक्षा 7 में 29 तथा कक्षा 8 में 30 सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यालय समय में प्रवेश उत्सव प्रभारी योगेश कुमार चौहान से संपर्क किया जा सकता है।
