चितलवाना। देवड़ा गांव स्थित श्री खेतेश्वर पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि एसीबीओ रघुनाथाराम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, नियमित अध्ययन और स्वावलंबन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विशिष्ट अतिथि राजकीय विद्यालय बागली के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार सोलंकी ने कहा कि बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक और सड़क दोनों एक जैसे होते हैं, जो स्वयं वहीं रहते हैं लेकिन दूसरों को मंजिल तक पहुंचा देते हैं।

डॉ. ओमप्रकाश बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति की सोच हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए ताकि वह अपने नजरिए से दुनिया को बेहतर बना सके। लक्ष्मण जोशी ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय लगातार उन्नति कर रहा है और हर वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम दे रहा है।
इस अवसर पर खेतसिंह राठौड़, जैसाराम पुरोहित, भेराराम पुरोहित, भरत साईं, महेंद्र चौधरी, प्रधानाध्यापक मिठूड़ा मूली, इराराम चौधरी, हेमराज चौधरी, भंवरसिंह, सुखदेव सिंह पुरोहित, जबराराम गर्ग, गोपाल पुरोहित, भंवर पुरोहित, सुरेश, नरेशपुरी, थानाराम चौधरी, किशन गोदारा, दिनेश पुरोहित, गौतम कालमा, हिमताराम पुरोहित, नूरे खान, सोनाराम जाट, खेराज सैन और प्रकाश पुरोहित सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक अजीत सिंह पुरोहित ने सभी भामाशाहों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अशोक राणावत ने किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ लक्ष्मण सिंह, श्रवण राणावत, शैतान पुरोहित, अगराराम जाट, विक्रम राणा, सुरेश चौधरी, पूजा पुरोहित और शर्मिला जाट मौजूद रहे।
