सांचौर। मेघवाल समाज धर्मशाला में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में 15 मार्च को मान्यवर साहब के जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जोन स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यवर कांशीराम के जन्मदिवस को सांचौर में भव्य एवं समारोहपूर्वक मनाने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल एवं एडवोकेट हरीश चंद्र सिंह गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहन पोसान ने की। इस दौरान 15 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट हरीश चंद्र सिंह गौड़, बाड़मेर जिला अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मैगवाल, जिला प्रभारी लक्ष्मण कालमा, अजय चौधरी, सुमेर सिंह कारोला, विधानसभा अध्यक्ष पांचा राम मैगवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जोन प्रभारी पोपट लाल राणीवाड़ा, युवा उद्यमी पारसा राम राणा, मोहन राम सुराणा, घेवर जी बौद्ध, हुकमाराम, सुमेर सिंह, रूपाराम पारीक सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 15 मार्च को मान्यवर साहब का जन्मदिवस सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *