जैसलमेर । सीमांत जिले के गांव देवा में डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर के आदर्शों से प्रेरित डॉ. बी आर अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी देवा के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बजरंगाराम पंवार के 68वें जन्म दिवस के अवसर पर अंबेडकर उद्यान, देवा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं युवा वर्ग के साथ छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर नींबू, अमरूद एवं अनार के साथ कई प्रजातियों के पौधे लगाकर अध्यक्ष श्री पंवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान प्रकाश पंवार, ओम प्रकाश, प्रेम कुमार, नागेश पंवार, श्रवण कुमार, अमृत पंवार, दामोदर कुमार, अशोक कुमार, गजेंद्र कुमार , मयंक कुमार, गरिमा पंवार के साथ कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे l इस अवसर पर एडवोकेट खूबाराम पंवार ने बताया कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य का संकल्प भी है। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष बजरंगाराम पंवार ने पौधारोपण में पधारे सभी साथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से अपने-अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पौधारोपण कार्यक्रम सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
