सरदारशहर। महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान की पालना में श्री जय यादव (आईपीएस) उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जिला चूरू के निर्देशानुसार श्री सुनील कुमार अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक चूरू, श्री कुलदीप वालिया आर पी एस वृताधिकारी वृत सरदारशहर के निकट सुपरविजन में दिनांक 21 फरवरी 2026 को श्री अरविन्दसिंह पुनि थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस थाना भानीपुरा द्वारा डीएसटी चूरू व साईबर सैल के सहयोग से कार्यवाही करते हुए दौराने नाकाबन्दी थाना भवन के सामने मेगा हाईवे भानीपुरा पर पंजाब से अवैध शराब की तस्करी कर गुजरात की और ले जाते समय शराब तस्कर कृष्ण कुमार पुत्र खरताराम जाति जाट निवासी पोटलिया की ढाणी होडू पुलिस थाना सिणधरी जिला बालोतरा व अमराराम पुत्र किशनाराम जाति विश्नोई निवासी रावली नाडी तहसील गुढा मलानी पुलिस थाना नगर जिला बाडमेर को गिरफतार किया। शराब तस्कर के कब्जे से पंजाब निर्मित अवैध अग्रेजी शराब व बीयर के कुल 1425 कार्टून मय एक ट्रक नम्बर HR 45 B 4112 जब्त किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना भानीपुरा में अ.स. 23/26 धारा 19/54, 54 (क) राजस्थान आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

जब्त सुदा ट्रक व पंजाब निर्मित अवैध शराब व बीयर की कीमत अनुमानित एक करोड रूपये से अधीक है।

टीम सदस्य पुलिस थाना भानीपुरा से श्री अरविन्दसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना भानीपुरा,श्री रामचन्द्र हैड कांस्टेबल पुलिस थाना भानीपुरा श्री विनोद कुमार हैंड कांस्टेबल पुलिस थाना भानीपुरा,श्री कुलदीपसिंह पुलिस थाना भानीपुरा,श्री हरेन्द्रपाल पुलिस थाना भानीपुरा,श्री राजेन्द्र प्रसाद पुलिस थाना भानीपुरा,श्री जयप्रकाश पुनि डीएसटी प्रभारी जिला चूरू मय टीम,श्री मुकेश कुमार डीएसटी टीम चूरू,श्री मोहरपाल डीएसटी टीम चूरू,श्री मुकेश कुमार डीएसटी टीम चूरू,श्री प्रमोद डीएसटी टीम चूरू,श्री भीमसिंह डीएसटी टीम चूरू,श्री भागरिथ साईबर सैल शामिल रहे।
