फलोदी। भानु सेवा संस्थान फलोदी के कार्यकारिणी सदस्य रक्तवीर प्रेम कुमार भाटिया को समाज सेवा और निरंतर रक्तदान अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए “रक्तवीर भानु सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी निस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।


प्रेम कुमार भाटिया ने पिछले 9 वर्षों में 37 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने दादाजी की पुण्यतिथि पर विशेष रक्तदान शिविर आयोजित कर 71 यूनिट रक्त संग्रहित करवाया, जिससे अनेक मरीजों को जीवनदान मिला।
रक्तवीर भाटिया ने अब तक 1000 से अधिक पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए ऑन कॉल रक्तदान की व्यवस्था करवाई है। आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी सक्रियता के कारण कई जिंदगियां बचाई जा सकी हैं।
इससे पूर्व उन्हें नेत्र कुंभ रामदेवरा 2025 में 33 दिवसीय उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जा चुका है। 26 जनवरी 2026 को उपखंड फलोदी में भी उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ। इसके अलावा जयपुर में भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *