धन्य हो लुणाराम मेघवाल
खेजड़ी खातर आफ्त ली।
धन्य हो भाई लुणाराम जी।।
आपकी हैं मेघवाल समाज।
ठीक होने की दुआ करते हैं
कविराज।।
खेजड़ी बचाने गये दुश्मन
के घाव सहे।
धन्य हो लुणाराम जी मेघवाल।
ऊपर वाला जल्दी सुधारे
तुम्हारे हाल।।
आपका नाम इतिहास में छाया।
धन्य हो मेड़ता के मेघवाल भाया।।
अमृता देवी के समान।
आपने खेजड़ी खातर संभाली कमान।।
धन्य हो अमृता देवी की सीख।
हम नहीं छोड़ेंगे अमृता की लीक।।
लुणाराम मेघवाल मेड़ता में गांव।
तुमने रोशन कर दिया है नाम।।
कितना सुकरत कर दिया काम।
धन्य हो हमारे लुणाराम मेघवाल।
खेजड़ी काटणिये पर उठी झाल।।
खेजड़ी बचाने के चक्र में खुद
घायल है आज।
ईश्वर से दुआ करते हैं बामणियो कविराज।।
ऊपर वालो रखे लुणाराम जी की लाज।
जल्दी ठीक होवे भाई लुणाराम जी आज।।
एम्स अस्पताल में मौत की लड़े रहे हैं जंग।
खेजड़ी खातर जीवन संकट में डाला लुणा भाई को रंग।।
ऊपर वाले से सभी दुआ करना, दुश्मनों से नहीं डरना।
भाई लुणाराम मेघवाल को जल्दी डाक्टर साहब ठीक करना।।
परम पिता परमेश्वर से मेरी कामना।
भाई लुणाराम जी मेघवाल का देखो सामना।।
ऊपर वाला हिम्मत दे,साथ दे नया जीवन कर दान।
हम भाई लुणाराम मेघवाल जी का करेंगे सम्मान।।
लुणाराम जी मेघवाल मेड़ता वाले।
आजकल आपकी चर्चा खुब चाले।।
आप एम्स में भर्ती चिकित्सकों के हवाले।
परम पिता परमेश्वर है आपके रखवाले।।
मर गये थे खेजड़ी के हत्यारे दुश्मी साले।
धन धन लुणाराम जी मेघवाल मेड़ता वाले।।
कविता रुपी दुआ कर रहा बामणियो झंवताराम।
भाई लुणाराम मेघवाल को मेरा बहुत बहुत प्रणाम।।
🌳🌳🌳😢😢🌳😢💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *