सरदारशहर। रेगर बस्ती स्थित गंगा माता मंदिर में रेगर महापंचायत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पोकरमल बाकोलिया को एक बार पुनः रेगर महापंचायत का अध्यक्ष चुना गया।

महापंचायत में कन्हैयालाल खेड़ीवाल को उपाध्यक्ष, नेमचंद धौलपुरिया को कोषाध्यक्ष, सुजीत मुनपुरिया को मंत्री तथा भागीरथ खेड़ीवाल को संरक्षक नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के लोगों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुन्नीलाल बडीवाल, चंद्रप्रकाश मुनपुरिया, चंपालाल जग्रवाल, रूपचंद जग्रवाल, अशोक धौलपुरिया, निरंजन बाकोलिया, शिवकुमार, गोगराज, चुन्नीलाल बंसीवाल, धर्मचंद बाकोलिया, जोधराज, अनिल सहित रेगर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
