बीकानेर । खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के सुपुत्र विदित की शादी दारासिंह तंवर (XEn, PHED) की सुपुत्री हर्षिता संग 2 फरवरी को लक्ष्मी निवास पैलेस, बीकानेर मे संपन्न हुई।


इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने बीकानेर में निर्माणाधीन डॉ अम्बेडकर छात्रावास के लिए 5 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
आपका यह सहयोग निश्चित ही जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में नींव का पत्थर साबित होगा।
इस सहयोग के लिए संस्थान के अध्यक्ष एस के बेरी, सचिव सोहनलाल गोयल सहित मदनलाल लेखाला, नवरंग मेघवाल, डॉ रामकिशोर मेहरा, मोडाराम कड़ेला, सुभाष चन्द्र तंवर, एलआर बीबान आदि ने डॉ विश्वनाथ मेघवाल व उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *