जयपुर। शहर के झालाना में स्थित डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वैलफेयर सोसाइटी, जयपुर कार्यालय जाकर बलाई विकास समिति जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वैलफेयर सोसाइटी, जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत आईजी) का माला, साफा बंधवाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

कविता
बलाई समाज का विकास
बलाई होकर बलाई का,
आप सभी सम्मान करो!
सभी बलाई एक हमारे,
मत उसका नुकसान करो!
चाहे बलाई कोई भी हो,
मत उसका अपमान करो!
जो ग़रीब हो, अपना बलाई,
धन देकर धनवान करो!
हो गरीब बलाई की बेटी,
मिलकर कन्या दान करो!
अगर लड़े चुनाव बलाई,
एक होकर शत प्रतिशत मतदान करो!
हो बीमार कोई भी बलाई,
उसे रक्त का दान करो!
बिन घर के कोई मिले बलाई,
उसका खड़ा मकान करो!
अगर बलाई दिखे भूखा,
भोजन का इंतजाम करो!
अगर बलाई की हो फाईल,
शीघ्र काम श्रीमान करो!
बलाई की अटकी हो राशि,
शीघ्र आप भुगतान करो!
बलाई को अगर कोई सताये,
उसकी आप पहचान करो!
अगर जरूरत हो बलाई को,
घर जाकर श्रमदान करो!
अगर मुसीबत में हो बलाई,
फौरन मदद का काम करो!
अगर बलाई दिखे वस्त्र बिन,
उसे अंग वस्त्र का दान करो!
अगर बलाई दिखे उदास,
खुश करने का काम करो!
अगर बलाई घर पर आये,
तो आप उनका सम्मान करो!
हो गरीब बलाई का बेटा,
उसकी मदद तमाम करो!
बेटा गरीब बलाई का पढ़ता,
कापी पुस्तक दान करो!

सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
निवासी - टांकरडा (जयपुर)
