चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के मोरीजा रोड स्थित बलाई समाज सभा-भवन पर 77वें गणतंत्र दिवस पर सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कमांडेड के.एल. बुनकर के मुख्य आतिथ्य एवं बलाई विकास समिति जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) के एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में एवं रिटायर्ड सीबीईओं बनवारी लाल दायमा, रामदेवरा धर्मार्थ सेवा संस्था के अध्यक्ष नेमीचंद पंवार, रिटायर्ड एलआईसी डीओ सुरेश कुमार मेहरिया, सूरजमल मरोडिया के विशिष्ठ अतिथि द्वारा झंडारोहण किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेड़कर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया।


समिति के पदाधिकारियों द्वारा आए हुए अतिथियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, उपमहासचिव हनुमान सहाय झाटीवाल, उपकोषाध्यक्ष गोपालचंद सोंगण, सदस्य गुलाब नाथ बुढगाया, फूलचंद सिंगल, गोपाल लाल देवठिया, एड. हंसराज वर्मा, राजेश मरोडिया, हाथनोदा ग्राम इकाई अध्यक्ष राहुल कुमार जोया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *