चौमूं । शहर के ग्राम टांकरडा निवासी समाज सेवी सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया की ओर से मकर संक्रांति पर ग्राम के मुख्य मार्गों पर बच्चों व आने-जाने वाले लोगों को फल वितरण किए।

साथ ही दुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को केले वितरिण किए। इस दिन 90 किलों केले वितरण किए।हरसोलिया ने कहा कि हमे हमेशा गरीबों, बेसहारा व जरूरतमंद परिवारों की हर संभव मदद करनी चाहिए। जरूरतमंद परिवारों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इस दौरान वार्ड पंच दीपक नुवाल, सुमन वर्मा, जितेंद्र हरसोलिया, मुकेश नुवाल, नरेन्द्र हरसोलिया, शुभम हरसोलिया, मनीषा, मनीष, प्रेरणा, अंशिका हरसोलिया ने फल वितरण में सहयोग दिया।
