• जागो हुक्मरान न्यूज

बाड़मेर | नोखड़ा तहसील मुख्यालय के मेघवाल समाज शिक्षा एवं विकास संस्थान तहसील नोखड़ा की कार्यकारिणी का गठन समाज के प्रबुद्धजन गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें सभी की सर्वसम्मति से संस्थान के पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमान गोरधनराम अणखिया (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी, SBI), कोषाध्यक्ष श्री दुर्गाराम परिहार (वरिष्ठ अध्यापक), सचिव श्री वगताराम कोडेचा (एडवोकेट) को बनाया गया।
सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा, नशा-मुक्ति तथा समाज सेवा में कार्य करने हेतु तत्पर रहने का संकल्प लिया।
समाज के बुद्धिजीवी गणमान्य लोगों द्वारा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह के समापन पर संस्थान के अध्यक्ष श्री गोरधनराम अणखिया द्वारा समस्त गणमान्य समाज के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *