राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योति का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह

• जागो हुक्मरान न्यूज

रतनगढ़ | सरकारी विधालय में सरकारी सहयोग के साथ साथ विधालय के विकास में भामाशाहों का योगदान हमेशा सराहनीय रहा है। उनके सहयोग से बच्चों को शिक्षण व्यवस्थाओं में बहुत सुधार देखा जा सकता है यह विचार पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत सारस्वत ने गुरुवार को स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योति में आयोजित वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किए। अन्य मंचासीन वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए बच्चों से शिक्षा के साथ साथ खेलकूद गतिविधियों व संस्कारों को अपनाने का आह्वान करते हुए भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधा की देवी सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए समारोह में मंचासीन भामाशाह महेश कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथि से.नि. प्रधानाचार्य कन्हैयालाल चौमाल, से.नि. उपप्राचार्य पवन कुमार शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य ओंकार मल शर्मा का विधालय समिति की ओर से माला, साफा व प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने स्व. विमला देवी धर्मपत्नी श्री दुर्गाप्रसाद सैनी की स्मृति में उनके पुत्र भामाशाह महेश कुमार सैनी के सौजन्य से नवनिर्मित टीनशेड का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधालय उपप्राचार्य राधाकृष्ण पीपलवा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में विधालय की छात्र – छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को उपहार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन ओमप्रकाश पारीक ने किया।

समारोह की सफलता में परमेश्वर लाल गौड़, ऋतु शर्मा, भंवरलाल सांवा, मोहसिन, शशि कला शर्मा, सुभाष चन्द्र, पुरुषोत्तम लाल, मदनलाल, मनोज कुमार, राजेंद्र बाकोलिया आदि ने आयोजकीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद मंडार, हेमलता, जसकरण गौड़, ओमप्रकाश महर्षि, निरंजन सैन, नूर मौहम्मद, रमेश लाटा, भागीरथ मंडार, भींवराज प्रजापत, किशनलाल घोड़ेला, परमेश्वर महर्षि, स्नेहलता आदि विधालय परिवार व गणमान्यजन उपस्थित थे।

रिपोर्ट: एम.आर.मंडीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *