मकराना। समता सैनिक दल तहसील शाखा मकराना के तत्वावधान में 22 नवंबर 2026 रविवार को दल के मकराना स्थित कार्यालय में वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।समारोह का प्रारंभ मूल निवासी महापुरुषों के चित्र पर पुष्प एवं माला द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कांसोटिया ने बताया कि झलकारी बाई मूल निवासी समाज की अस्मिता के स्वर्णिम इतिहास के अतुलनीय शौर्य की प्रतीक है। यह दलित समाज की उन वीरांगनाओं में से एक थी जिनके हाथ, हाथ नहीं हथौड़े थे ।1857 की स्वतंत्रता संग्राम में झलकारी बाई ने जिस निस्वार्थ साहस और जीवट का परिचय दिया था स्वतंत्रता संग्राम के पन्नों में वैसा साहस दुर्लभ है ।झलकारी बाई का नाम लेते ही मनमस्तिष्क में जो छवि उभर कर आती है। वह छवि तेज, तर्रार, ताकतवर और तहलका मचाने वाली नायिका की छवि उभारती है ।

जिसने सचमुच उन गोरे के उज्जवल साम्राज्य में तहलका मचा दिया था । जिनके साम्राज्य में सूरज कभी डूबता नहीं था। कांसोटिया ने आगे बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की इस महान वीरांगना पर हिंदी में बहुत सी पुस्तक लिखी गई है।

जिनमें से जीवनिया, संजीव जीवनिया ,उपन्यास, नाटक, खंडकाव्य आदि सब कुछ है। अंबेडकर मिशन के उभार तथा उत्तर प्रदेश में मूल निवासियों के सत्ता में आने के बाद में यह संख्या दिनों दिन बढ़ती गई है। सरकारी स्तर भी उनके स्मारक, मूर्तियां बनने तथा डाक टिकट जारी होने की वजह से झलकारी बाई पर रखे जा रहे साहित्य आंदोलन को बल मिला ,उसमें एक उत्साह का संचार हुआ। क्योंकि पाठकों की जिज्ञासा अपने नायकों के बारे में जानने की बड़ी है ।हिंदी जगत में पहली बार झलकारी बाई को बुंदेलखंड की सभ्यता ,संस्कृति के परिवेश में रखकर देखने की कोशिश बहुत से लेखकों ने की है ।जिसमें पहली बार न केवल बुंदेलखंड की भौगोलिक संरचना बल्कि उनमें पर्वों- त्योहारों मेलो, आस्थाओं, पहनावे एवं मान्यताओं आदि का भी लेखकों ने जोड़कर चित्रण किया है ।जिसमें रचना में उपन्यास जैसे रोचकता आ गई है तथा काव्य उद्घऋणों से पुरा कथानक प्रवाहित हो गया है। इस देश में स्वर्ण इतिहासकारो ने स्वतंत्रता संग्राम की दलित नायकों को इतिहास से खारिज करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन क्रांतिवीरों का लहू लावे की तासीर का होता है ।इसी कारण अपने पक्षपात पूर्ण और एक तरफ लेखन कार्य की वजह से यह सम्भ्रांत लेखकों का विस्तमंडल भ्रान्त मंडल बनकर रह गया है ।इन तथाकथित इतिहासकारों को कौन बताइए की मूल निवासी क्रांति वीरों का खोखला हुआ खून तो चट्टानों का भी सीना फोड़कर बाहर आकर फूल जाता है ।आज झलकारी बाई 1857 के संग्राम की न केवल मान्यता प्राप्त नायिका ही बन गई बल्कि उनका महत्व स्वयं लक्ष्मीबाई से भी कहीं अधिक है। यह बात भी इतिहासकारों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसील कमांडर किशन लाल गहलोत ने बताया कि वीरांगना झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर 1830 में झांसी के बालाजी मार्ग पर स्थित भोजला गांव में हुआ था ।वह 19वीं सदी की शुरुआती दौर था।झलकारी बाई अपने पिता मूलचंद तथा माता धनिया की इकलौती संतान थी। आज के कार्यक्रम में लकी नायक, उदित नायक, पवन नायक, दक्ष ,मनीष मेघवाल, धर्मेंद्र गुर्जर, तेजपाल गुर्जर ,माया नायक,गीता नायक, कुसुम लता नायक, सोनू नायक ,दिनेश मेघवाल, हेमंत नायक ,दिलीप नायक ,विक्रम नायक, अजय नायक, मुकेश गुर्जर ,संदीप वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, मयंक धांधल ,सूरज धांधल ,रोहित वाल्मीकि के अलावा कई सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *