सरदारशहर। स्थानीय क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजासर बीकान (सरदारशहर) में विद्यार्थियों को आधुनिक और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य चारु प्रभा पालीवाल के कुशल निर्देशन में स्कूल को दो नए अत्याधुनिक इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड भेंट स्वरूप प्राप्त हुए हैं।
यह सराहनीय सहयोग भामाशाह प्रदीप सर्राफ एवं भामाशाह प्रेरक राजीव उपाध्याय तथा समस्त शुभचिंतकों के सौजन्य से प्राप्त हुआ है। विद्यालय में इन डिजिटल बोर्ड्स के लग जाने से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों की तर्ज पर आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर मिल सकेंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य चारु प्रभा पालीवाल ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भामाशाहों का यह सहयोग विद्यालय के विकास और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस तकनीकी बदलाव से छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे नए जमाने की तकनीक के साथ सीख सकेंगे।”
इस डिजिटल पहल और सराहनीय कार्य के लिए समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य तथा स्कूल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट कमेटी (SDMC) के ओमप्रकाश सुथार, किशन सुथार, नरेश जोशी, बनवारीलाल ने भी सभी भामाशाहों और शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से सादर आभार और धन्यवाद प्रकट किया है।
