चौमूं(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। रामपुरा-डाबड़ी निवासी सौदागर कांदेला ने पिछले 15 वर्षों से सामाजिक सरोकारों के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाते आ रहे है। राजस्थान में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनसहयोग से आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलनों में अब तक 1067 बेटियों का विवाह शानदार व्यवस्थाओं के साथ संपन्न करवा चुके है।

इस प्रकार के सराहनीय कार्य करने पर रामपुरा डाबड़ी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड स्तर पर आयोजित समारोह में उपखंड अधिकारी सुमन देवी सहित विभिन्न अतिथियों ने मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रदेशाध्यक्ष कांदेला को उपखंड स्तर पर सम्मानित होने पर संस्था के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न संगठनों के समस्त पदाधिकारियों एवं सर्व समाज बंधुओं ने हर्ष जताया एवं कांदेला को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *