
नई दिल्ली। राजस्थान के जैसलमेर निवासी समाजसेवी एवं स्वैच्छिक रक्तदान प्रेरक दमाराम मेघवाल को रक्तदान, मानव सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “राष्ट्रीय विभूति सम्मान–2026” से सम्मानित किया किया। यह सम्मान समारोह 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित NDMC Convention Centre में आयोजित किया गया है।

योगधाम्न शरा स्मृति फाउंडेशन (YSS India) की ओर दमाराम मेघवाल का चयन उनके लंबे समय से किए जा रहे स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तदान जागरूकता, मानव सेवा एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए किया गया है।
दमाराम मेघवाल लंबे समय से भानु सेवा संस्थान के माध्यम से रक्तदान शिविरों, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों और विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिली है। साथ ही वे युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान और समाजसेवा के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं।
YSS India के अध्यक्ष कमल चौधरी ने दमाराम मेघवाल को राष्ट्रीय विभूति सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उनका समर्पण, निस्वार्थ सेवा भाव और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणादायक है।
दमाराम मेघवाल कहना हैं कि रक्तदान महादान है और मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसी विचार के साथ वे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर इस सम्मानित होने पर जैसलमेर और फलोदी जिले सहित राजस्थान के सामाजिक संगठनों, रक्तदान संस्थाओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं नागरिकों ने दमाराम मेघवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

