जयपुर ।(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया) शहर के सीकर रोड़ स्थित आपणी ढाणी में रविवार को समाज सहयोगी संस्था जयपुर के तत्वावधान में पंचम मेधावी छात्रवृति वितरण सम्मान समारोह आयोजित हुआ।


समारोह की अध्यक्षता कर रहे विद्युत विवरण निगम लिमिटेड़ अजमेर के पूर्व प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों, संस्था एवं समाज को भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए बहुमूल्य उपाय सुझाए।


विशिष्ट अतिथि सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संस्था के इस अनुकरणीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
समारोह में सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक जी.सी. राय, सेवानिवृत एडीएम के.आर. बुनकर, अखिल राजस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एन.के. बावलिया आदि ने अपने सम्बोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
संस्था के महासचिव एडवोकेट गिरधारी लाल चौहान ने बताया कि समारोह में कक्षा 10वीं के 14 मेधावी विद्यार्थियों को, प्रत्येक को 5000 रूपये तथा कक्षा 12वीं के 21 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रत्येक को 10000 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। तीन अत्यंत निर्धन छात्रों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार कुल 38 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वरूप नकद चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 में संस्था में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्था अध्यक्ष भंवरलाल बुनकर, महासचिव एडवोकेट गिरधारीलाल चौहान, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद नारनोलिया एवं समस्त कार्यकारिणी ने आए हुए अतिथियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का सम्मान किया।
मंच संचालन प्राचार्य डॉ. कैलाशचंद मोरदिया ने किया।
समारोह के अंत में संस्था अध्यक्ष भंवरलाल बुनकर ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस दौरान रामकिशोर राय, कन्हैयालाल सरावता, मदनलाल बलाई, नेमीचंद पंवार, मूलचंद पादवा, ओमप्रकाश हरसोलिया, हरिनारायण लाखीवाल, प्रभुदयाल बेसरवाडिया, शंकरलाल सरावता, देवीसहाय डूंडलोदिया, दिनेश कुमार हरसोलिया, घनश्याम बंगाली, प्रो. चिरंजीलाल परिहार, चौप पूर्व सरपंच प्रेम देवी, सिंगोद-खुर्द पूर्व सरपंच विमला देवी बुनकर, गोपाल कांदेल, मालीराम बुनकर, एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, बस्तीराम वर्मा, रूडमल बुनकर, सौदागर कांदेला, मुकेश जिंदल, बाबूलाल नारनोलिया, गोपाल देवठिया सहित महिलाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *