सरदारशहर। विश्व आदिवासी दिवस आज मीना गेस्ट हाउस में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद मीना,तहसीलदार कोटा थे,अध्यक्षता मूलचंद मीना पूर्व पार्षद ने की।

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुआ । कार्यक्रम में प्रो लालचंद मीना ने सामाजिक एकता एवं जागृति पर बल दिया।

समाज के अध्यक्ष रामनिवास मीना ने संबोधित करते हुवे कहा कि आदिवासी देश के असली मालिक है फिर भी उन्हें सवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है,आदिवासी पर्यावरण के प्रहरी,संस्कृति के रक्षक ,सभ्यता के वाहक है अतः हमें हमारा हक मिलना ही चाहिए ।


कोषाध्यक्ष राजेंद्र मीना,पार्षद सुनील मीना,प्राचार्य महेंद्र मीना,व्याख्याता मनोज मीना,ने ने भी सामाजिक एकता पर बल दिया।
डॉ गजेंद्र मीना, नर्सिंग ऑफिसर नरेंद्र मीना, डॉ,अरविंद मीना,शुभकरण मीना, वैद्य मूलचन्द मीना, परमेश्वर मीना,आदित्य मीना सेक्शन इंजीनियर,श्यामलाल मीना,सुनीत मीना व्याख्याता,गणेश मीना,दिलीप मीना सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संजय मीना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *