डीडवाना। आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नायकों की ढाणी में विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करने के लिए भामाशाह पुरुषोत्तम शर्मा ने स्वप्रेरणा से 6 पंखे प्रदान किये।

विद्यालय के प्राचार्य सुनीता सिंह और डॉ लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए भौतिक सुविधाओं की कमी चिंता का विषय है। स्थानीय भामाशाह ने आज 6 पंखे प्रदान कर इसमें जो सहयोग दिया है वह प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग छात्रा और भामाशाह की सुपुत्री रक्षिता शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित कर जिज्ञासा पूर्वक अध्ययन में रुचि लेकर अपना भविष्य संवारने हेतु मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमरीक सिंह, गजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल, सरफुद्दीन, ओमप्रकाश, पिंकी चौधरी, सीमा शर्मा, मनीषा मीणा सुशीला मेघवाल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
