भानीपुरा ।‌ आज 2 जुलाई को ग्राम पंचायत बिल्यू बास रामपुरा में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर- का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा करीब 20 वर्षों से वंचित खातों का सत्यापन किया गया।


शिविर के दौरान खाताधारकों के खातों का सत्यापन कर उन्हें लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार महावीर मिणा, हल्का पटवारी राजपाल सेरड़िया एवं भू-अभिलेख निरीक्षक देवेंद्र कुमार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक भी किया गया।
शिविर प्रभारी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर- का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ गांव स्तर पर उपलब्ध कराना और लंबित राजस्व मामलों का निस्तारण करना है। सरपंच शीशपाल सिहाग ने शिविर के सफल आयोजन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *