साहित्य, समाज और संवेदना का अनूठा रहा संगम
राजसमंद । तुलसी साधना शिखर, राजसमंद में आयोजित एक गरिमामय साहित्यिक समारोह में प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार देवकिशन मेघांश ने अपनी नवीन कृति “आदमी था गांव का”
वरिष्ठ साहित्यकार व स्वतंत्र लेखक मदन सालवी ओजस्वी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बंशी लाल चनिया, जेलर हेमंत सालवी आदि को
भेंट कर साहित्य और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रेरक संदेश दिया।
इस अवसर प्रधानाचार्य भगवतीलाल सालवी, नारायण सालवी (कारोल), विद्याधर सालवी, सेवानिवृत्त फौजी हजारीलाल (नान्दोली), राजेंद्र सिंह कच्छावा, परसराम (केलवा), गोपीलाल सालवी तथा अजाक जिलाध्यक्ष तुलसीराम सालवी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि “आदमी था गांव का” ग्रामीण जीवन, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक मूल्यों और बदलते परिवेश का सशक्त साहित्यिक दस्तावेज है। यह पुस्तक पाठकों को अपनी जड़ों से जुड़ने और मानवीय रिश्तों के महत्व को समझने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं रचनात्मक चिंतन पर सार्थक संवाद हुआ। उपस्थित अतिथियों ने लेखक देवकिशन मेघांश को पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।

मदन सालवी ओजस्वी
मीडिया प्रभारीएवं स्वतंत्र लेखक राजस्थान
95888-32673

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *