बारां। रक्तदान शिविर 1 जुलाई को बारां में, तैयारी जोरो पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी होंगे मुख्य अतिथि रक्तकोष फाउंडेशन तथा शिक्षा सहकारी कोटा बारां के तत्वाधान में नवोन्मेष सेवा समिति, नर्सेज एसोसिएशन के सहयोग से फाउंडेशन के बारां जिला ब्रांड एंबेसेडर संजय मेघवाल के जन्मदिन पर 1 जुलाई बुधवार को बारां कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मेघा हाउस परिसर में दोपहर 12 से 6बजे तक विशाल रक्तदान शिविर तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा! फाउंडेशन के बारां जिलाध्यक्ष एवं शिविर प्रभारी नंदलाल केसरी ने बताया कि राजकीय ब्लड बैंक बारां में चल रही रक्त की भारी कमी को देखते हुय शिविर का आयोजन किया जा रहा है! केसरी के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि बारां विधायक राधेश्याम बेरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल व पानाचंद मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, उपजिला प्रमुख छितरलाल मेघवाल सहित भाग लेंगे! विशेष अतिथि के रूप में शिक्षा सहकारी कोटा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, डायरेक्टर राजमल मीणा, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल बिश्नोई, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक, जिला परिषद सीईओ राजवीरसिंह चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जगदीश कुशवाह, जिला वन अधिकारी विवेकानंद बड़े, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गेंदालाल रेगर, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग नरेंद्र बिलोटीया, सहायक निदेशक राज्य बीमा विभाग अशोक चंदेल, पीएमओ डॉ. नरेंद्र मेघवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कालूराम वर्मा सहित को आमंत्रित किया गया है ।

शिविर संयोजक संजय मेघवाल ने बताया कि शिविर की तैयारी जोरो से चल रही है। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर के भव्य स्वागत सम्मान किया जाएगा! शिविर में राष्ट्रीय मेघवाल परिषद, डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति, भारतीय दलित साहित्य अकादमी, समर्पण ब्लड डोनर सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहेगा! शिविर की सफलता को लेकर फाउंडेशन के जिला संयोजक दुर्गाप्रसाद प्रजापति, जिला सचिव साजिद खान, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, जिला प्रवक्ता मनीष महावर, जिला प्रभारी महिला पूजा मीणा, अंता से अध्यक्ष पुरुषोत्तम मेहरा, मांगरोल अध्यक्ष सुरेश मीणा, शाहबाद अध्यक्ष भुवनेश गोस्वामी, बारां अध्यक्ष भवानी सुमन, किशनगंज अध्यक्ष बनवारी मीणा, अटरू अध्यक्ष प्रयागराज गुर्जर, कवाई अध्यक्ष पवन जोशी, छबड़ा अध्यक्ष जुगल नागर, छीपाबड़ौद अध्यक्ष पवन वैष्णव, सारथल अध्यक्ष नरेश प्रजापति सहित द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। शिविर को लेकर जिले के रक्तदाताओं में भारी उत्साह का माहौल हैं।
