चूरू। संत कबीर शिक्षा समिति द्वारा आगामी 28 जून को चूरू के स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा चूरू तहसील के गांव-गांव में जाकर सघन जनसंपर्क किया जा रहा है और ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में आज समिति के पदाधिकारियों ने कड़वासर, झारिया, आसलखेड़ी, चलकोई, जोड़ी, रामपुरा, जसरासर, दुधवा मीठा और ढाढरिया बणीरोतान आदि गांवों का तूफानी दौरा कर सघन जनसंपर्क किया और ग्रामीणों को पीले चावल बांटकर अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल पहुंचने का आह्वान किया।



ग्रामीणों से जनसंपर्क के दौरान समिति के संरक्षक सीताराम लुगरीया ने कहा कि आगामी 28 जून को टाउन हॉल में आयोजित होने वाले समारोह में समाज और क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं का मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा ”यह कार्यक्रम हमारी युवा प्रतिभाओं की हौसला अफजाई का है। आप सभी भारी से भारी संख्या में टाउन हॉल पहुंचकर बच्चों का संबल बढ़ाएं। आपका सहयोग और उपस्थिति ही इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देगी।”



इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र बावलिया ने ग्रामीणों की बैठकें लेकर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह है।
जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने समिति के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भरोसा दिलाया। इस दौरान चूरू तहसील अध्यक्ष बलवीर नीनानिया, पूर्णमल सोलंकी, प्रताप खरोड़, भंवरलाल दुग्गल, नीराणाराम बावलिया, रमेश, दलीप बावलिया, कालूराम धानक, मनीराम, सुखदेव, नरेन्द्र, गूगनराम, भलाराम, अमरसिंह, सांवरमल, सुभाष, कृष्ण, सुनील, राजकुमार, धर्मपाल, राजेन्द्र सहित सेंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
