भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिव मुख्यालय भियाड़ पर कब – बुलबुल, स्काउट – गाइड, रोवर – रेंजर, शिक्षकों, ग्रामीणों और हाल ही होबी सेन्टर में हुनर सीखे कुछ बच्चों के साथ 12 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । स्थानीय संघ सचिव पोकरराम सोलंकी ने बताया कि बच्चों ने सबसे पहले रा उ मा वि भियाङ भाग-2 तथा पुलिस चौकी भीयाड परिसर की साफ सफाई की फिर सभी ने योग किया । अलग – अलग आसन, मुद्रा, बन्ध, प्राणायाम और ध्यान के साथ – साथ सूर्य नमस्कार भी करवाया गया ।

बच्चों ने संगीत के साथ ऐरोबिक डांस भी किया । इस अवसर पर नव चयनित शिक्षक सोना राम जाखड़ व महिपाल दान बारहठ का डॉ. वेदाराम मेघवाल प्रधानाचार्य रा उ मा वि अमरसिंह की ढाणी तथा नारायण राम सोलंकी द्वारा स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया । बच्चों ने स्काउट -गाइड क्लेप से मान बढ़ाया ।

विद्यालय परिसर में सभी ने मिलकर पौधे लगाए तथा भामाशाह दिनेश बालवां, तुलछाराम भूंकर, धर्माराम गोदारा, हीरा राम लोल व कुलदीप जाखड़ ने बच्चों के जूस व मिष्ठान की व्यवस्था की । साथ ही खेतसिंह राठौङ ने एक छत पंखा व एक पानी का कैम्पर स्थानीय संघ को भेंट किये ।

डॉ वेदाराम मेघवाल ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला उद्बोधन दिया । शिक्षक रेखा राम जाखड़ ने योग का महत्व बताया तथा स्थानीय संघ सचिव ने सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया ।
