भिंयाड़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर द्वारा भियाड़ में चल रहे अभिरुचि शिविर का सर्व धर्म प्रार्थना के साथ समापन किया गया ।
शिविर संचालक डॉ. वेदाराम मेघवाल प्रधानाचार्य ने बताया कि इस अवसर पर मिष्ठान्न एवं फल वितरित करने वाले सवाई सिंह राठौड़ , पृथ्वीराज सिंह राठौड़ , श्वेता राठौड़ आदि भामाशाओ के साथ पीईईओ सवाई लाल का स्कार्फ पहनाकर बहुमान किया गया ।

डॉ मेघवाल ने बताया कि इस शिविर में पंजीकृत 48 बालकों एवं 79 बालिकाओं सहित 127 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया ।

इस अवसर सवाई सिंह राठौड़, पृथ्वीराज सिंह राठौड़, सवाई लाल, मुकना राम परिहार , पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी , बहन श्वेता राठौड़ , दुर्गा कंवर , गणेश कंवर, दिनेश बालवा , प्रकाश सोलंकी ,रामावतार सोलंकी ,कस्तुरा राम ,रामदेव बालवा आदि मौजूद रहे ।
स्थानीय संघ के सचिव पोकर राम सोलंकी द्वारा सभी अतिथियों का शाब्दिक आभार प्रकट किया ।
