जयपुर (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। मानवता परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा सूर्यवंशम योगा एण्ड वेलनेस सेन्टर के सहयोग से रविवार को सांय 5 से 7 बजे तक “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस“ पर योगाचार्य मनीष सूर्यवंशी के सानिध्य में निशुल्क “हैप्पीनेस योग शिविर व योग रत्न सम्मान समारोह“ का आयोजन सूर्यवंशम योगा एंड वेलनेस सेन्टर, तृतीय मंजिल, ए-4, महालक्ष्मी नगर , वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पीछे, मालवीय नगर, जयपुर में होगा।


समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा होंगे एवं अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईआरएस डॉ. डी.आर. रेवाला करेंगे। साथ ही अनेक गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में काम करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा और सभी सहभागियों को संस्था की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र भी भेंट किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *