सांचौर: भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली कि ओर से जालोर जिले के तीन सामाजिक कार्यकर्ताओं को डॉ अम्बेडकर फैलोशिप अवॉर्ड,2025 और एक शख्स को बुद्धा अवॉर्ड से नवाजा गया हैं।

गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सांकड़ के अटल सेवा केंद्र पर अजाक कि ओर से आयोजित हुई जिला स्तरीय डॉ अम्बेडकर शतरंज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महंत गणेशनाथ महाराज मठाधीश सांचौर के शिष्य बलदेवनाथ महाराज के पावन सानिध्य में अवॉर्ड का वितरण किया गया। भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिला जालोर के जिला अध्यक्ष आसूलाल गोयल लाछड़ी ने बताया कि जालोर जिले के जूनी बाली (बागोड़ा) निवासी जैसाराम धांधल, जाखल (सांचौर) निवासी बाबूलाल पारेंगी रेवेन्यू इंस्पेक्टर, काटोल(सरनाऊ) निवासी
रूपाराम परमार अध्यापक को डॉ अम्बेडकर फैलोशिप अवॉर्ड,25 तथा आसूलाल गोयल लाछड़ी को बुद्धा अवॉर्ड 2025 दिए गए हैं। नई दिल्ली कि ओर से अवॉर्ड अकादमी के जिला शाखा जालोर को प्राप्त होने के कारण गत शुक्रवार को अजाक एसोसिशन कि ओर से आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय डॉ अम्बेडकर (अनुसूचित जाति वर्ग) शतरंज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गुरुदेव बलदेवनाथ महाराज के मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गए। सम्मानित हुए चारों सामाजिक कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं जा रही हैं।
