भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर द्वारा भिंयाड में संचालित अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर में पीर चंद परिहार एवं सुरेश कुमार परिहार की तरफ से ध्वजारोहण किया गया ।

शिविर संचालक डॉ. वेदाराम मेघवाल ने बताया कि परिहार परिवार की महिलाओं सहित सभी सदस्यों का प्रशिक्षक मण्डल द्वारा स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। बच्चों ने गीत संगीत के साथ – साथ भजनों की प्रस्तुतियाँ दी ।
परिहार ने बच्चों को गुरुजनों के दिशा निर्देशों के अनुसार विभिन्न कौशल सीखकर आगे बढ़ने की बात बताई।
दक्ष प्रशिक्षक गणेश कंवर ने बच्चों को अपने हाथों से केले वितरित किए ।

परिहार ने बच्चों की होबी कक्षाओं का अवलोकन कर खुशी जाहिर की । पूर्व स्काउट सचिव नारायण राम सोलंकी ने सभी मेहमानों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आगे भी समय – समय पर स्काउट गाइड परिवार का सहयोग करते रहने का आग्रह किया।
इस अवसर पर स्थानीय संघ के सचिव पोकर राम सोलंकी , ट्रेनिंग काउंसलर मुकना राम परिहार , पवनी चौधरी, गणेश कंवर , प्रमिला चौधरी, गेमरा राम परिहार , दिनेश बालवा ,भामाशाह अनिल जांगिड़ , कस्तुरा राम , पदमा राम एवं ओमप्रकाश , प्रकाश सोलंकी आदि मौजूद रहे 1
राष्ट्रपति स्काउट रामावतार सोलंकी ,रामदेव बालवा, मोहित बालवा एवं गाइड ने अपनी सेवाएं दी 1
