भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर की ओर से भिंयाड में संचालित अभिरुचि केन्द्र में सेठ सोहन लाल पुत्र अमृत लाल ने ध्वजारोहण किया ।

शिविर संचालक वेदा राम मेघवाल ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद सेठ सोहनलाल का स्कार्फ पहनाकर बहुमान किया गया तथा उन्होंने बच्चों को समय का सदुपयोग कर पढ़ाई करते रहने की बात कही व अगले दिन अपनी ओर से भोज की घोषणा की।
शिविर संचालक ने बताया कि आज बच्चों का भोज बीसू निवासी भामाशाह दिनेश बालवां पुत्र सांवताराम बालवां की तरफ से दिया गया साथ ही बच्चों को केले भी बांटे गए । बच्चों ने ‘ऐसा ऐसा राम रस पियो मेरे भाई ‘ भजन की प्रस्तुति दी तथा स्काउट गाइड क्लेप से भामाशाहों का सम्मान किया ।
पूर्व स्काउट सचिव नारायण राम सोलंकी द्वारा भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सर्विस स्काउट गाइड ने प्रशिक्षण तथा भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।
