जैसलमेर । सीमावर्ती क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण और जीव सेवा के उद्देश्य से “भानु सेवा संस्थान” द्वारा “हर घर एक परिंडा” अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान रक्तवीर स्व. भवानी शंकर उर्फ़ भानु के आदर्श विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और हर जीव की सेवा के संकल्प को समर्पित है।

संस्थान के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर दव क्षेत्र से लेकर केशर सिंह का तला, पोसिना, BKD, गुंजनगढ़ और देनोक (जोधपुर) सहित विभिन्न गांवों में परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। अभियान के दौरान सैकड़ों हाथ सेवा कार्य में प्रहरी बनकर आगे आए।



इस पुनीत कार्य में जीवराज सिंह सोढ़ा, वीरेंद्र सिंह सोढ़ा, पवन सिंह सोढ़ा, भोजराज सिंह सोढ़ा (गुंजनगढ़), मूल सिंह (BKT) और श्रवण सिंह (गुंजनगढ़) का विशेष सहयोग रहा।
भानु सेवा संस्थान के सदस्यों ने आमजन से भी अपील की कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर जीव सेवा में भागीदार बनें।
