बाड़मेर।राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ चौकी प्रभारी दुर्गाराम के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।

शिविर संचालक वेदा राम मेघवाल प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमर सिंह की ढाणी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में समय का सदुपयोग एवं बालक बालिकाओं में स्वालंबन की भावना जागृत करने के लिए उनकी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा स्थानीय संघ सचिव पोकर राम सोलंकी ने बताया कि इस शिविर में 70 बालक बालिकाओं को गायन ,नृत्य, सिलाई ,योग एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक मुकनाराम परिहार, प्रमिला चौधरी, पवनी चौधरी ,गणेश कंवर एवं पोकर राम सोलंकी द्वारा प्रदान किया जाएगा पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गुरु दयाल सैनी, कस्तूरा राम, गेमरा राम परिहार , अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन के प्रभारी अमजद खान आदि मौजूद रहे
