बाड़मेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भियाड़ का अवलोकन बाड़मेर बालोतरा जैसलमेर के सांसद उम्मेदा राम बेनीवाल द्वारा किया गया
बेनीवाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में समय का सदुपयोग एवं बालक बालिकाओं में स्वालंबन की भावना जागृत करने के लिए उनकी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है सांसद द्वारा शिविर की प्रशंसा की गयी स्थानीय संघ सचिव पोकर राम सोलंकी ने बताया कि इस शिविर में 70 बालक बालिकाओं को गायन ,नृत्य, सिलाई ,योग एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक मुकनाराम परिहार, प्रमिला चौधरी, पवनी चौधरी ,गणेश कंवर एवं पोकर राम सोलंकी द्वारा प्रदान किया जा रहा है

इस अवसर पर शिविर संचालक वेदा राम मेघवाल प्रधानाचार्य , तहसीलदार बाबूलाल, पूर्व नायब तहसीलदार पूनमा राम गोदारा , पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी, नरसिंगा राम, सगरा राम, गेमरा राम परिहार , दिनेश बालवा, आवड दान,
आदि मौजूद रहे
सोलंकी द्वारा सांसद बेनीवाल का आभार व्यक्त किया गया।
