
जयपुर(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया) शहर के सीकर रोड़ स्थित आपणी ढाणी में रविवार को सुबह 11:00 बजे समाज सहयोगी संस्था (रजि.) जयपुर के तत्वावधान में पंचम मेधावी छात्रवृति वितरण सम्मान समारोह आयोजित होगा।
सेवानिवृत एडीएम के.आर. बुनकर एवं संस्था के महासचिव एडवोकेट गिरधारी लाल चौहान ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होगें एवं अध्यक्षता विद्युत विवरण निगम लिमिटेड़ अजमेर के पूर्व प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा करेंगे।
विशिष्ठ अतिथि बगरू विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव डॉ. कैलाश वर्मा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल होंगे।
