सांचौर। अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर की बैठक अध्यक्ष नरेश पातलिया की अध्यक्षता में रैगर समाज धर्मशाला सांचौर में आयोजित हुई ।


बैठक में 14 अप्रेल 2026 को भारतरत्न, संविधान निर्माता, गरीबों एवं पिछड़ों के मसीहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए तैयारियों पर परस्पर विस्तृत चर्चाएं की गयी ।


सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने जानकारी दी कि इस बैठक में मुख्य मेहमानों तथा भामाशाहों से संपर्क करने के साथ ही सम्पूर्ण तैयारियों का जायजा लिया गया । जिसमें वाहन रैली, मुख्य समारोह व चार दिवसीय कार्यक्रम के लिए प्रसार-प्रचार, रचनात्मक प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन व सहभागिता बढ़ाने, भामाशाहों को प्रेरित करने, मेहमानों के नामों को अंतिम रूप देने एवं निमंत्रण-पत्र छपवाने आदि बिन्दुओ पर चर्चा की गयी ।
अध्यक्ष नरेश पातलिया ने बताया कि 14 अप्रेल को अम्बेडकर जयंती को सभी वर्गों के साथ मिलकर मनाया जाना चाहिए, क्योंकि उस महापुरुष ने संविधान लिखकर सभी को पशुत्व से मानव बनाकर अधिकार दिए व सम्मानजनक जीवन जीने के योग्य बनाया है ।
इसी बैठक में बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान वर्ग में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने पर राहुल सुवासिया, भावेश गोसाई एवं यश कुमार गोसाई का माला व साफा से स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद खोरवाल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बंशीलाल खोरवाल, पार्षद दिलीप खोरवाल, पूर्व अध्यक्ष केवलाराम परमार, पार्षद प्रतिनिधि खेमाराम बंशीवाल, प्रकाशचंद्र जीनगर, सावलाराम जयपाल, प्रवक्ता शंकरलाल गवारिया, कालूराम सुवासिया, सुजानाराम, गंगाराम, कैलाश गोसाई, संजय कालमा, वेरसीलाल, जगदीश खोरवाल, केवाराम, कुंभाराम बंशीवाल, हकमाराम, केवाराम, पूंजाराम, प्रतापराम बंशीवाल, प्रकाश गोसाईं, मोहन, कुंभाराम, महेंद्र आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *